खगौल सोना लूटकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार राज्यों में छापेमारी के 17 दिन बाद लौटी टीम, 7 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार
खगौल सोना लूटकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 दिनों की लगातार छापेमारी के बाद अपनी टीम वापस लौटा ली है।
पटना के खगौल में हुए चर्चित सोना लूट कांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 दिनों की लगातार छापेमारी के बाद अपनी टीम वापस लौटा ली है। इस दौरान पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में होटल, रिजॉर्ट, अपार्टमेंट और कंपनियों में दबिश दी। सूत्रों के अनुसार, इस अभियान में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिससे पूरे गिरोह की गतिविधियों का खुलासा हुआ है।
हालांकि, इस मामले का मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुछ लूटे गए आभूषण और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है।इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में राहत की भावना है, वहीं पुलिस की टीम आगे की जांच में जुटी हुई है।
dhananjaykumarroy